CSK vs SRH Toss: IPL 2025 के 18वें सीजन का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दोनों ही टीमें पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे चल रही हैं। दोनों टीमे आज के मैच को जीतने में एड़ी चोटी का जोर लगाती नजर आएंगी।
DeBut in Yellove! 🥳💛#CSKvSRH #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/UhsVKDQQ5O
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 25, 2025
CSK के कप्तान ने कहा कि…
एमएस धोनी ने खिलाड़ी के डेब्यू के बारें में बताया और कहा कि-
“ओस ही मुख्य कारण था जिसकी वजह से हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हम एक समय में एक खेल पर ध्यान दे रहे हैं और हम कुछ संयोजनों पर विचार कर रहे हैं और अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हैं। हम निश्चित नहीं हैं कि विकेट कैसा है। ग्राउंड्समैन अपना बेस्ट प्रयास कर रहे हैं। हमने 2 बदलाव किए हैं। रचिन रवींद्र और विजय शंकर बाहर है। उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दिपक हुड्डा को मौका मिला है।”
Stepping out for the Sun Risers Challenge! 💪🏻🦁#CSKvSRH #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/Q19TD0oRlV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 25, 2025
CSK vs SRH Toss: इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन…
IPL 2025 में अब तक सनराइजर्स टीम और चेन्नई टीम ने 8 – 8 मैच खेले, CSK की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में 8 मैचो में से 2 में जीत दर्ज की है और वो 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उन्होंने 8 मुकाबलो में 2 मैचों में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।
CSK vs SRH Toss: IPL में दोनों टीमों का हेड टू हेड…
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से CSK ने 15 मैचो में बाजी मारी तो, वहीं हैदराबाद की बात करे तो उसने महज 6 मैच जीते। साल 2024 में दोनों टीमों का 2 बार आमना – सामना हुआ। 1 मैच में CSK ने 78 रन से जीत हासिल की तो वहीं 1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीती थी।
IPL 2025 CSK vs SRH संभावित प्लेइंग XII
CSK Playing XII
रचिन रविंद्र, शेख़ रशीद, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन/डेवाल्ड ब्रेविस, एम एस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, मतिशा पतिराना, अंशुल कंबोज/आर अश्विन, ख़लील अहमद
SRH Playing XII
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हाइनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर/राहुल चाहर, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, ज़ीशान अंसारी
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 25, 2025
