Deadly Tractor Trolley Crash

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

Two young men were killed in Bhilwara when their moped collided with a speeding tractor trolley loaded with stones. The driver fled the scene.

By : हेमा गुप्ता
Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

Tractor Trolley Accident: भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र में रविवार को मोपेड सवार दो युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। तेज रफ्तार पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों में एक की पहचान सोजी राम भील के रूप में हो गई है। दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही हैं।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सर्विस लेन तिराहे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

क्षेत्र में आक्रोश

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि- 'कृषि कार्यों के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लगातार व्यावसायिक उपयोग (पत्थर, बजरी व निर्माण सामग्री ढोने) किया जा रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही इन गाड़ियों के कारण सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने जिम्मेदार विभागों पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लंच मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना है।

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank को बैंकिंग लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने के कारण Scheduled Banks की सूची से हटा दिया है।

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने के रवैये की कड़ी आलोचना की है।

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर