Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • INDORE: भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

INDORE: भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Narendra Singh August 31, 2025

रविवार दोपहर इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक पानी भरे गड्ढे में गैंगस्टर सलमान लाला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सलमान लाला इंदौर का कुख्यात अपराधी था, जिस पर एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, और आर्म्स एक्ट समेत 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

घेराबंदी के दौरान भागा था

शव की बरामदगी से पहले, शुक्रवार रात इंदौर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार का पीछा किया था। दरबार ढाबे के पास कार रोकने पर उसमें सवार पांच में से एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
शनिवार से लसूड़िया परिहार गांव के पास पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी थी। रविवार को एक शव पानी में तैरता मिला, जिसे बोट की मदद से बाहर निकाला गया। पहचान सलमान लाला के रूप में हुई।

भाई शादाब उर्फ सिद्धू समेत चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सलमान लाला के भाई शादाब उर्फ सिद्धू को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे और उनके पास अवैध हथियार और मादक पदार्थ होने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी।घेराबंदी के दौरान शादाब, अरुण उर्फ डार्लिंग, कुलदीप साल्दे और सौरभ राठौड़ पकड़े गए, जबकि सलमान भाग निकला। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की थी।

अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त, रिमांड पर पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से: 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 11 ग्राम एमडी ड्रग, एक चाकू, एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है।आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध हथियार और ड्रग्स उन्हें कहां से मिले।

शादाब पर भी हत्या का मामला दर्ज

शादाब उर्फ सिद्धू पर कलेक्शन एजेंट की हत्या का आरोप है। उसे पहले इंदौर जेल में और बाद में सागर जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह इसी केस में हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सलमान लाला से जुड़े ऑपरेशन के तहत पुलिस ने देर रात 1220 संदिग्धों की चेकिंग की। 576 के खिलाफ कार्रवाई,132 शराबी वाहन चालकों पर चालान 25 खुले में शराब पीते लोग गिरफ्तार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Shivpuri: कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो इकलौते बेटों की गई जान
Next: us tariff impact indian share market august 2025: टैरीफ का शेयर बाजाऱ पर दिखने लगा असर

Related Stories

भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
Gangapur children Death
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता

himani Shrotiya March 2, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.