Cricketer Rahul Chahar Divorce: जाने – माने इंडियन क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल राहुल चाहर ने 20 फरवरी को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया और फैशन डिजाइनर पत्नी ईशानी जौहर से तलाक लेने की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी
राहुल चाहर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म में अपने तलाक की जानकारी देते हुए लिखा कि- ‘मैंने कम उम्र में शादी की थी। उस समय मैं खुद को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं सच में बनाना चाहता था।
इसके बाद मेरे जीवन में ऐसे साल आए, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पिछले 15 महीने मैं अदालत के चक्कर लगाता रहा। इस दौरान मैंने धैर्य रखना, सहन करना और सच से मिलने वाली ताकत को समझना सीखा।’
उन्होंने लिखा कि-
‘आज मेरे जीवन का वह अध्याय कानूनी तौर पर खत्म हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि साफ सोच के साथ बंद कर रहा हूं। मैंने सीखा है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं।
अब मैं पहले से ज्यादा समझदार और आत्म-जागरूक हूं। मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं, उस भविष्य की ओर, जिसे पाने का मुझे विश्वास है कि मैं हकदार हूं।’
क्रिकेटर ने फैशन डिजाइनर ईशानी से कब की थी शादी?
राहुल चहर और ईशानी की लव मैरिज थी, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जिरए हुई थी। फिर दोनों की जान – पहचान हो गई। फिर धीरे- धीरे नजदीकियां बढ़ी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई फिर कई करीब 3-4 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
राहुल चहर ने 9 मार्च 2022 में फैशन डिजाइनर ईशानी के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। तब राहुल महज 22 साल के थे। अब शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है।
16 की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में रखा कदम
16 साल की उम्र में राहुल ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में पहचान बनाई। फिर उन्होंने भारत की U-19 टीम और इंडिया ए टीम में जगह बनाई।
IPL डेब्यू और शुरुआती सफर
2017 में राहुल चाहर ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ IPL में डेब्यू किया। 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें असली पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली।
IPL आंकड़े और CSK में नई शुरुआत
राहुल चहर IPL में अब तक करीब 80 मैच खेल चुके राहुल ने 75 विकेट झटके हैं, जबकि उनकी इकॉनमी मात्र 7.7 रही है। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।
अंतरराष्ट्रीय करियर
राहुल ने 2019 में T20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू पर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार 3/54 का प्रदर्शन किया। अभी तक उन्होंने 1 वनडे और 6 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
