Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान, रीवा एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला
  • मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान, रीवा एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला

himani Shrotiya August 13, 2025
Congress MLA Objectionable Statement: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक ने सार्वजनिक मंच से रीवा एसपी विवेक सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने कहा कि रीवा एसपी आधा पुरुष और आधा महिला हैं।
कांग्रेस विधायक ने एसपी को आधा पुरुष और आधा महिला बताया
कांग्रेस विधायक ने एसपी को आधा पुरुष और आधा महिला बताया

‘रीवा एसपी अर्धनारीश्वर’

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा, “रीवा एसपी अर्धनारीश्वर है, आधा महिला और आधा पुरुष।” जिले में अपराध बढ़ गया है। घर-घर में शराब बेची जा रही है। युवा नशीली दवाओं के गिरफ्त में आ गया है। पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।’ एसपी अर्द्ध नारीश्वर हैं।

रीवा एसपी विवेक सिंह
रीवा एसपी विवेक सिंह

कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल

दरअसल,वीडियो मंगलवार का है। जहां कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए रीवा से न्याय सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया था। इस आंदोलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हुए थे। न्याय सत्याग्रह के बाद कमिश्नर कार्यालय के भीतर जाने के लिए पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच धक्का मुक्की भी देखने को मिली थी। जहां दोनों तरफ से हाथपाई की स्थिति निर्मित हो गई थी।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल

Congress MLA Objectionable Statement: SP पर लगाए आरोप

इसी दौरान कांग्रेस MLA के बोल बिगड़ गए। जाते-जाते सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रीवा एसपी को आड़े हाथों लिया। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसमें वे रीवा एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा

Congress MLA Objectionable Statement: उन्होंने आरोप लगाया कि वे भोपाल में 50 लाख रुपए देकर आए हैं। शराब के ठेका में पला-बंधा है। उनका एक ही काम है कि कुर्सी न बदल जाए। इसलिए माननीय शुक्ला जी (डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला) की चरण वंदना करो और रीवा को जलने दो। जिसकी इज्जत लूट लेनी हो लूट लो, जिसे गोली मारनी हो मार दो। लेकिन उनकी इज्जत बची रहे।’ अभय मिश्रा इतने में नहीं रुके। उन्होंने डिप्टी सीएम को मिट्टी खाने वाला कीड़ा कहते हुए कहा कि वह सुबह दोपहर शाम जमीन खाते हैं।
डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा
डिप्टी सीएम को कहा मिट्टी खाने वाला कीड़ा

मोहम्मद असलम खान की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal spitting incident Hindu shop campaign: थूक कांड के बाद भोपाल में हिंदू दुकानदारों से खरीदारी का अभियान, समिति ने दिलाई शपथ
Next: Brihaspativar Vrat Katha: गुरुवार व्रत करने से मिलता है बृहस्पतिदेव का आशीर्वाद, पढ़ें पौराणिक कथा…

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.