Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Congress MLA controversial remark on RSS: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय
  • मध्य प्रदेश

Congress MLA controversial remark on RSS: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय

Aditya Mishra July 8, 2025

कांग्रेस कार्यक्रम में संघ पर हमला

Congress MLA controversial remark on RSS: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर जिले की ग्रामीण सीट से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा- जो मर्द थे वो जंग में आए, और जो हिजड़े थे वो संघ में गए। उनका यह बयान कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के सामने दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘इशारा ही काफी है’– साहब सिंह गुर्जर

अपने संबोधन में साहब सिंह गुर्जर ने कहा साथियों, जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए। समझ गए न इशारा ही काफी है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के मंच पर मौजूद नेता भी असहज नजर आए। वीडियो में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अशोकनगर में कांग्रेस का कार्यक्रम फूहड़ता और गुटबाजी का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा, पहले गलती करो, फिर कानून और संविधान को नीचा दिखाओ। साहब सिंह गुर्जर का बयान बेहद निंदनीय है।

read more: रेल चिकित्सालय भोपाल को मिला सहयोग का उपहार, मरीजों के लिए भेंट की गईं व्हीलचेयर

कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए बीजेपी मंत्री

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शन में शामिल न होने वालों के लिए “हिजड़ा” शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पूछा कि क्या साहब सिंह गुर्जर यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के लिए कर रहे हैं, जो कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। उन्होंने इसे असंवैधानिक और थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान बताया।

राजनीतिक घमासान तेज

Congress MLA controversial remark on RSS: साहब सिंह गुर्जर के इस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। बीजेपी इसे कांग्रेस की अराजकता बता रही है, जबकि कांग्रेस अभी तक इस बयान पर कोई औपचारिक सफाई नहीं दे पाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

read more: सीएम मोहन यादव के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Neetu Kapoor 67th Birthday: नीतू कपूर का 67वां जन्मदिन आज…
Next: Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बवाल

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.