आने वाले समय में हो सकता है विवाद-आरिफ मसूद

Arif Masood letter on waqf survey: खबर भोपाल से है जहां वक्फ की संपत्तियों के सर्वे को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। विधायक मसूद ने सर्वे को रोकने की मांग की और कहा कि जिस तरीके से सर्वे किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में विवाद हो सकता है।
read more:एमपी के मुखिया का बयान… दिल्ली में खिलेगा कमल
विधायक ने जताई तीन आपत्तियां
बतादें कि विधायक आरिफ मसूद ने पत्र में तीन प्रमुख आपत्तियां जताई। उन्होंने कहा कि 1983 से 1989 के बीच मध्य प्रदेश में मिसल बंदोबस्त हुआ था, जिसके कारण राजस्व मिलान में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि वक्फ संपत्तियों के सर्वे में जो जानकारी मांगी जा रही है, उसमें मुजावारों और भूमिया शासकीय नामों का उल्लेख किया गया है, जो कि सही नहीं है। मसूद ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड की ज़मीनों पर ‘वक्फ बोर्ड अ-हस्तांतरणीय’ का नोटेशन होना जरूरी है, लेकिन इस मामले पर जबलपुर हाईकोर्ट में केस लंबित है, इसलिए इस पर कोई भी जानकारी देना न्यायिक रूप से सही नहीं होगा।
आरिफ मसूद ने सर्वे को कहा खाना-पूर्ति की जा रही
मसूद ने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है और भौतिक सत्यापन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वक्फ कृषि भूमि, दरगाहों और कब्रिस्तानों के लिए लगी हुई है, जिन पर अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है, और मुजाविरों द्वारा नोटरी कर भूमि को अवैध रूप से बेचा जा रहा है।
Arif Masood letter on waqf survey:कांग्रेस विधायक ने मुस्लिम संस्थानों से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में कलेक्टर को आपत्ति दर्ज करवा कर इस मुद्दे पर विरोध जताएं।
watch now: Bhopal में किसानों का प्रदर्शन | मंत्रालय घेरने आए हजारों किसान! | डिप्टी CM खुद मिलने पहुंचे
