Read More: Nora Fatehi 33th Birthday: नोरा फतेही का आज 33वॉ जन्मदिन, जानिए कैसा रहा नोरा का फिल्मी सफर..
कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा को कोई शिवानी को लेकर ब्लैकमेल करता है। जिससे दादी सा काफी परेशान रहती हैं। जिसे देख अभिरा को दादी सा पर शक होगा। कि अरमान को लेकर जरुर कुछ छुपा रही हैं। वहीं दूसरी ओर अरमान अपनी असली मां का श्राध करता है और दुखी होता है कि उसे उनकी सकल तक याद नही है। फिर वह देखता है विद्या दूर खड़ी देख रही है, अरमान को लगता है, कहीं विद्या को बुरा न लगे तब वो जाकर पूछेगा आपको ऐसा तो नहीं लग रहा कि मेरा प्यार कम हो गया तब वो कहेगी। मुझे ऐसा कभी नही लगेगा। न ही मेरा प्यार बदलेगा।
वहीं दूसरी ओर दादी सा को दुख होगा कि शिवानी जिंदा है और यहां उसका श्राध मनाया जा रहा है। और वो मजबूर होती है कि वो नही बता पाएंगी।
YRKKH Latest Episode: कैसा रहा पिछला एपिसोड...
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि कियारा की सगाई अभीर से होती है, पहले चारु के पिता शादी के लिए नही मानते फिर अभीर जब उन्हें मनाने जाता है। वो एक शर्त रख देते है कि जब अभीर उनके पैर पर नाक रगड़ेगा तभी वो इस शादी को मंजूरी देंगे। अभीर चारु के खुशी के लिए उनके पैर पर गिरकर नाक रगड़ता है। यह देखकर चारु के पिता का दिल पिघल जाता है। और वो कहते मेरी बेटी को इससे अच्छा पति नही मिल सकता। और वो भी उनके सगाई के लिए मान जाते है। फिर सगाई के दौरान एक रस्म होती है, जो लड़की की मामी को करना होता है।
विद्या ये रस्म निभाती है वहीं अभीर के माता पिता न होने की वजह से वो कहता ये रस्म अभीरा करेगी। इस रस्म में विद्या को अभिरा को चुनरी ओढ़ानी होती है, विद्या जब अभिरा को चुनरी ओढ़ाएंगी तो गुस्से में जानबूझकर उसे पिन चुभाती है, लेकिन अभिरा चुपचाप इस रस्म को कर लेती है।
आरके वहां अभिरा से मिलने के लिए अभिरा से साइन लेने के बहाने वहां आ जाता है, औऱ अभिरा कहती है मैंने मना किया था न तो वो कहता है, साइन चाहिए था फिर वो अभिरा के साथ मस्ती करने लगता है। दोनों हंसते है तभी विद्या और अरमान उन्हें देख लेते है। अरमान को आरके से जलन होती है। वहीं विद्या अरमान से कहती है कितनी बेशर्म है।