Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CMDrMohanYadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को सूरत में करेंगे निवेश संवाद
  • मध्य प्रदेश

CMDrMohanYadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को सूरत में करेंगे निवेश संवाद

divya mistry June 29, 2025

CMDrMohanYadav:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 29 जून को गुजरात के सूरत में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर इंटरएक्टिव सेशन” में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

CMDrMohanYadav:
CMDrMohanYadav:

CMDrMohanYadav: इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर्स पर विशेष फोकस रहेगा

यह आयोजन “उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025” अभियान के अंतर्गत बेंगलुरु के बाद दूसरा बड़ा संवाद सत्र है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय औद्योगिक समूहों से जुड़ाव को मजबूत करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाना है। कार्यक्रम में टेक्स्टाइल, पेट्रोकेमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर्स पर विशेष फोकस रहेगा।

CMDrMohanYadav: एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मुलाकात भी करेंगे। इन मुलाकातों में वे निवेश-विशेष साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि प्रदेश में नए प्रोजेक्ट्स को गति दी जा सके। सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाए।

अनुकूल माहौल की जानकारी देगी

कार्यक्रम के दौरान “इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन एमपी” नामक एक विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, अधोसंरचना विकास और नीतिगत नवाचारों को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं और अनुकूल माहौल की जानकारी देगी।

CMDrMohanYadav: मध्यप्रदेश की संभावनाओं से जोड़ा जा सके

मध्यप्रदेश सरकार का मानना है कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधन, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश समर्थक नीतियां बड़े उद्योग समूहों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती हैं। इसी उद्देश्य से सूरत जैसे औद्योगिक शहर में संवाद कार्यक्रम रखा गया है, ताकि गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश की संभावनाओं से जोड़ा जा सके।

एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

प्रदेश सरकार उद्योगों को न केवल निवेश के लिए आकर्षित करना चाहती है, बल्कि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के माध्यम से अधिकतम रोजगार भी सृजित करना चाहती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा निवेशकों में भरोसा बढ़ाने और प्रदेश को निवेश का हॉटस्पॉट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…
Next: हरदोई: प्राइवेट पार्ट से पेट में घुसा सांप…सच्चाई जान डॉक्टर्स हुए हैरान

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.