सीएम योगी ने परीक्षा देने वाले छात्रों को दी शभकामनाएं
CM Yogi on UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद (उत्तर प्रदेश बोर्ड) की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा को अपने दैनिक जीवन का एक सामान्य हिस्सा मानकर पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ उसमें भाग लें।
एक्स कर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उप्र बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ साथ ही, उन्होंने छात्रों से यह भी कहा, ‘‘पूर्ण आत्मविश्वास, धैर्य और पूरी क्षमता के साथ इस परीक्षा को महोत्सव की तरह मनाएं।’’
एक्स कर सीएम ने लिखा मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे कहा, ‘‘मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे, और आप सभी सफलता प्राप्त करें।’’
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
54 लाख छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड एग्जाम में होंगे शामिल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार लगभग 54 लाख छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। ये परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 10वीं के लिए 27.32 लाख परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं के लिए 27.05 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
सरकार ने दिए निर्देश,परीक्षा केंद्रों में कड़े इंतजाम
CM Yogi on UP Board Exam 2025:
इसके अलावा,
यूपी सरकार ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा
और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
8,140 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी
और इनकी निगरानी के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि…
परीक्षा में नकल करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
