
बोले- दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें
PM Modi to Inaugurate GIS:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ कर दिया है. पीएम ने समिट को संबोधित करते हुए कहा,कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन सुबह 10:15 बजे पीएम मोदी ने किया. दो दिवसीय कार्यक्रम में विशेष सेक्टोरल सत्र, विभागीय सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सत्र और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी. समिट का समापन 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.
पीएम मोदी के भाषण की खास बातें-
मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।

सीएम ने पीएम को बाबा महाकाल की तस्वीर की भेंट
PM Modi to Inaugurate GIS:- इससे पहले सीएम मोहन यादव ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
पीएम नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट में देसी-विदेशी डेलीगेट्स
और उद्योगपतियों के साथ मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च कीं।
कार्यक्रम में…
प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित…
लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व
और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित…
लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी प्रदर्शन भी किया गया।