Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi Road Development Plan: सीएम योगी का निर्देश,जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना
  • उत्तर प्रदेश

CM Yogi Road Development Plan: सीएम योगी का निर्देश,जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना

Aditya Mishra July 24, 2025

हर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जरूरत पर सीधी समीक्षा

CM Yogi Road Development Plan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और बस्ती मंडलों के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों की भावी सड़क जरूरतों का डिजिटल प्रेजेंटेशन देखा गया और जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों की सहमति के अनुसार प्राथमिकता दी जाए और सबसे पहले उन परियोजनाओं का इस्टीमेट बनाकर काम शुरू किया जाए जो अधिक जनसंख्या को लाभान्वित करती हों।

 सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता अनिवार्य

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें ताकि कार्य तेजी से और सटीक रूप से पूरे हों। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नगरीय क्षेत्र की सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत शामिल कर सुदृढ़ रूप से विकसित किया जाए।

read more: भोपाल नगर निगम का बड़ा फैसला… गद्दार घोषित नवाब हमीदुल्लाह के नाम पर संस्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पास

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजना की घोषणा

बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे विशेष कार्ययोजना तैयार करें और ज़रूरत पड़ी तो आपदा राहत निधि का उपयोग करते हुए इन क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। उन्होंने पर्यटन स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य करने का भी आदेश दिया।

विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम

CM Yogi Road Development Plan: मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्हें चाहिए कि वे जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की जानकारी साझा करें, नई जन अपेक्षाओं को समझें और प्रस्ताव शासन को भेजें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं जनता की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं का हिस्सा हैं, और इन्हें धरातल पर साकार करने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

read more: छत्तीसगढ़ में हरेली उत्सव की धूम,मुख्यमंत्री निवास में परंपरा और प्रगति का भव्य संगम

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hareli Festival Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हरेली उत्सव की धूम,मुख्यमंत्री निवास में परंपरा और प्रगति का भव्य संगम
Next: Pushkar Singh Dhami vote with mother: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ डाला वोट, बोले- ‘एक वोट गांव की तस्वीर’

Related Stories

Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.