Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, नवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालो को दी चेतावनी
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, नवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालो को दी चेतावनी

himani Shrotiya September 20, 2025

CM Yogi  Mission Shakti 5.0: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ से अब तक 26 लाख से अधिक बेटियां सीधे तौर पर लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना इस बात का उदाहरण है कि यदि सरकार की नीयत साफ हो तो योजनाएं अपने आप समाज तक पहुँचती हैं और अपना असर दिखाती हैं।

सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाएं और अभियान केवल सरकारी कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तव में उनके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं।

‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ से 26 लाख से अधिक बेटियां सीधे-सीधे लाभान्वित हो रहीं हैं… pic.twitter.com/EiUtxcAj25

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2025

महिला अपराध पर सीएम सख्त 

सीएम योगी ने अपने संबोधन में महिला अपराधों पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था। मारीच की तरह वह उत्तर प्रदेश में घुसा था। लेकिन पुलिस की सख्ती ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि गोली लगने के बाद वह खुद कहने लगा— मैं गलती से उत्तर प्रदेश में आ गया हूं, आगे से ऐसा दुस्साहस नहीं करूंगा।”

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है और किसी भी अपराधी के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

आपने देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था…

मारीच की तरह घुसा था…

पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह चिल्ला रहा था- मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया हूं, आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा… pic.twitter.com/7bBVdSAnAR

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2025

‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ का संकल्प

‘मिशन शक्ति’ अभियान का फोल्डर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह अभियान सीधे तौर पर ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ की भावना से जुड़ा हुआ है।” उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिया कि यह फोल्डर हर स्कूल और कॉलेज में पहुँचाया जाए, ताकि बेटियों और छात्राओं को भी इस मिशन की पूरी जानकारी मिल सके।

CM Yogi  Mission Shakti 5.0: नवरात्रि को लेकर कड़े निर्देश

सीएम योगी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी भरे लहजे में निर्देश देते हुए कहा, “परसों से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ है। यह माँ जगज्जननी भगवती के अनुष्ठान का पर्व है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की नीयत से आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

परसों से शारदीय नवरात्रि, जगज्जननी माँ भगवती के अनुष्ठान की तिथि है…

अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा में सेंध लगाने की नीयत से आया है तो वहां पर सख्ती से निपटने की तैयारी भी होनी चाहिए… pic.twitter.com/LE1paB5bSK

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: मछली परिवार का बड़ा फर्जीवाड़ा, समिति के नाम पर करोड़ों के ट्रंजेक्शन
Next: नंदानगर आपदा: CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

Related Stories

Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.