नए CMO की नियुक्ति
जालौन में तैनात अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र सिंह भिटोरिया को अयोध्या का नया CMO नियुक्त किया गया। दरअसल, BJP विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से CMO की शिकायत की थी। आरोप है कि CMO डॉ. सुशील कुमार बनियान शासन की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। वे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों पर छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसको लेकर जिले के डॉक्टर्स और आम जनता में नाराजगी थी।

CM Yogi Ayodhya CMO Action: CMO पर अवैध वसूली का आरोप
इतना ही नहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने भी CMO की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया था। विधायक रामचंद्र ने पहले ही चेतावनी दी थी इसके बावजूद नर्सिंग होम संचालकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार आती रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और कार्रवाई करते हुए CMO को पद से हटा दिया गया। नए CMO देवेंद्र सिंह भिटोरिया के सामने अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी होगी।
