Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM YOGI: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक
  • उत्तर प्रदेश

CM YOGI: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

divya mistry June 26, 2025

CM YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा, मोहर्रम, रथयात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान कोई भी भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CM YOGI
CM YOGI

CM YOGI: उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई शरारत या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस रहे। कौशांबी, इटावा और औरैया जैसी घटनाओं को षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में शासन की अनुमति का इंतजार न करें, बल्कि दोषियों की तुरंत पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

CM YOGI: गरीबों की झुग्गी हटाना स्वीकार नहीं होगा

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। साथ ही, डीजे, ताजिया और रथ की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए और ध्वनि की सीमा भी निर्धारित की जाएगी। शोभायात्रा या जुलूस के लिए पेड़ काटना या गरीबों की झुग्गी हटाना स्वीकार नहीं होगा।

CM YOGI: भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए और खाद्य सामग्री की दरें तय करते हुए ओवररेटिंग पर रोक लगाई जाए। श्रावण मास के दौरान विशेषकर सोमवार को शिवालयों में साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

न्यूज का त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जून से 9 अगस्त के बीच पड़ने वाले त्योहारों—मोहर्रम, रथयात्रा, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी और रक्षाबंधन—के दौरान प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जाए। गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली जैसे संवेदनशील जिलों में ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लागू

जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सीएम ने कुछ जिलों में धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई और सुधार की चेतावनी दी। साथ ही, स्कूल पेयरिंग नीति को पारदर्शी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लागू करने के निर्देश दिए।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
Next: IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.