CM Sai Tribute Gopal Krishna Gokhale: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की आज पुण्यतिथि हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर अपने एक्स हैंडल ट्वीट कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।
CM विष्णु देव साय ने ट्वीट कर किया नमन
गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदो विष्णुदेव साय ने गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि-
“महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश के प्रति उनका योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे।”
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के प्रति उनका योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के… pic.twitter.com/28jF9xg1si
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 19, 2025
CM Sai Tribute Gopal Krishna Gokhale: कौन थे गोपाल कृष्ण गोखले?
9 मई, 1866 को महाराष्ट्र में जन्मे गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक उदार भारतीय राजनीतिक नेता और समाज सुधारक थे।
वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे।

चरित्र निर्माण की आवश्यकता से पूर्णतः सहमत होकर उन्होंने 1905 में सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना की,
ताकि नौजवानों को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।
उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
गोखले जी 1905 में आजादी के पक्ष में अंग्रेजों के समक्ष लाला लाजपतराय के साथ इंग्लैंड गए थे।
अत्यन्त प्रभावी ढंग से देश की स्वतंत्रता की वहां बात रखी।
19 फ़रवरी 1915 को गोपालकृष्ण गोखले इस संसार से सदा-सदा के लिए विदा हो गए।
गोखले ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश के प्रति उनका योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
Watch Now- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री बोले राम भगवान के 5 बाप |
