CM Vishnu Deo Sai Programs: सीएम साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे, वे जगदलपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक होगी।
आपको बता दें कि पेंशनर समाज की बैठक आज होगी, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। 8वें वेतन आयोग का गठन किए जाने पर अनुमानित पेंशन के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से पेंशनरों के लिए प्रकाशित पत्रिका समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।
CM Vishnu Deo Sai Programs: मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दौरे के लिए रवाना होंगे। वे 2:30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे महाराजा कमलचंद भंजदेव के रिसेप्शन में भाग लेंगे और स्थानीय अधिकारियों और जनता से संवाद करेंगे।
24 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 21 मार्च तक चलेगा।
इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी।
सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट 3 मार्च को प्रस्तुत करेंगे।
इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था।
इस सत्र में 2,000 से अधिक सवाल उठाए गए हैं, और विधेयकों एवं नई नीतियों पर चर्चा की जाएगी।
बजट सत्र की तैयारी को लेकर सीएम साय सभी विभागों की बैठकें ले रहे हैं।
बजट सत्र की मुख्य बातें-
1. 17 बैठकें होंगी।
2. 3 मार्च को किया जाएगा बजट पेश ।
3. 2,000 से अधिक लगाए गए हैं सवाल।
4. विधेयकों और नई नीतियों पर होगी चर्चा।
