प्रदेश में लंबे ड्राई स्पेल के बाद हुई बर्फ़बारी से किसानों और बाग़वानों को बड़ी राहत मिली है। यह बर्फ़बारी जलस्रोतों और आगामी कृषि-बाग़वानी सीज़न के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस प्राकृतिक कृपा के लिए ईश्वर का हृदय से आभार।
मौसम को देखते हुए सभी नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह है।… pic.twitter.com/8pUCSmjNuy— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 23, 2026
अधिकारियों को दिए निर्देश
CM ने कहा – बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी और मशीनरी तैनात की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को जरूरी मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

CM Sukhu snowfall Secretariat: बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM
हिमाचल में बर्फबारी के बीच भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सचिवालय पहुंचकर कामकाज निपटाया, और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बर्फबारी से लोगों को हो रही दिक्कतों का तुरंत निपटारा करें। साथ ही उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
बारिश और बर्फबारी होने से राहत
CM Sukhu snowfall Secretariat: मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान-बागवानों को बारिश और बर्फबारी होने से राहत मिली है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। साथ ही पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत करते हुए CM ने कहा कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
