CM Sai and Raman’s advice to Naxalites : तिरंगे को अपनाएं और आत्मसमर्पण करें
CM Sai and Raman’s advice to Naxalites : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को केशकाल के प्राचीन स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में भाग लिया। यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक और पूर्व में संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में पहुंचे हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग ₹100 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें पुल, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक प्रोत्साहन और बुद्ध शांति पार्क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने बुद्ध महोत्सव के लिए ₹25 लाख और भोंगापाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा की।
नक्सलियों को स्पष्ट संदेश
कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, और सरकार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।”
शांति का संदेश
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “बस्तर अब बदलाव की राह पर है। हमें बंदूक नहीं, विकास चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली से ही बच्चों का भविष्य बनेगा। नक्सलियों से अपील है कि तिरंगे को अपनाएं और आत्मसमर्पण करें। राज्य उन्हें अपनाने को तैयार है।”
भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सीएम और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 6वीं शताब्दी की भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और 10 मिनट तक साधना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
Read More :- तीसरा विश्व युद्ध नज़दीक : रूस-अमेरिका तनाव और परमाणु हथियार सबसे बड़े खतरे
Watch Now :- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE
