Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • CM Nitish inspected roads: अचानक सड़क पर क्यों उतरे CM नीतीश? अफसरों ने लगाई सड़कों पर दौड़
  • बिहार

CM Nitish inspected roads: अचानक सड़क पर क्यों उतरे CM नीतीश? अफसरों ने लगाई सड़कों पर दौड़

Gourav Jha May 11, 2025

CM Nitish inspected roads: बिहार विधान सभा चुनाव में महज कुछ महीने बचे हैं, चुनाव के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी सजग हैं। लगातार राज्य में हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आज पटना के विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने किया रोड का निरीक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, DPS स्कूल और लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। उसरी छितनावां पथ का उद्घाटन CM नीतीश द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद एवं आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

आज पटना जिलान्तर्गत विभिन्न पथों का निरीक्षण किया, हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया एवं शिवाला आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। साथ ही सगुना मोड़ के पास चल रहे पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्मित… pic.twitter.com/MMvqbVyStW

— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 11, 2025

CM Nitish inspected roads: पटना मेट्रो रेल कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाला ROB का भी निरीक्षण किया। साथ ही शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आरओबी पथ के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चांदमारी गांव के पास रुककर पथ का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री सैनिक मोड़, दानापुर के पास भी रुके तथा सगुना मोड़ के पास निर्माण कराए जा रहे पटना मेट्रो रेल कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्मित रास्तों के मेंटनेंस को लेकर तथा निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Gourav Jha

Author

Gourav Jha

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Betul Elderly Incident: मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल
Next: Adah Sharma 33th Birthday: अदा शर्मा का 33वां जन्मदिन…

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.