Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश, दिखा NDA का बल
  • देश-विदेश
  • बिहार

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश, दिखा NDA का बल

himani Shrotiya January 15, 2026
Chirag CM Nitish Dahi Chura: मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सियासी ताकत दिखाने का मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई दही-चूड़ा आयोजनों में शिरकत कर रहे है। कभी चिराग पासवान के ऑफिस पहुंचे, तो कभी बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के घर जाकर भोज में शामिल हुए। 

चिराग के भोज में दिखा NDA का बल

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे हैं। नितिन नबीन के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित NDA के बड़े नेता पहुंचे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, JDU की तरफ से विजय चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई नेता पहुंचे। 

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल आए साथ
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल आए साथ

CM नीतीश की खास मौजूदगी 

Chirag CM Nitish Dahi Chura: चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास मानी जा रही है। यहां CM ने हाथ हिलाकर मौजूद लोगों और मीडिया का अभिवादन किया। इस मुलाकात को NDA के भीतर बढ़ती सहजता और तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। भोज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास
चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास

Chirag CM Nitish Dahi Chura: चेतन आनंद के भोज में शामिल हुए CM

इससे पहले CM नीतीश JDU विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। नीतीश कुमार चेतन आनंद के यहां सिर्फ 5 मिनट रुके फिर वहां से निकल गए। खान सर भी चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में आए। इस दौरान राजनीति में एंट्री लेने का सवाल पूछने पर खान सर ने कुछ नहीं कहा, सिर्फ मुस्कुराकर चले गए। 

Chirag CM Nitish Dahi Chura: नहीं पहुंचा विपक्ष

चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज में विरोधी दलों के नेता नहीं पहुंचे। न तो RJD सुप्रीमो लालू यादव आए और न ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। VIP के मुकेश सहनी और वाम दल के दीपांकर भी नहीं दिखे। कांग्रेस के भी किसी कद्दावर नेता ने चिराग पासवान के भोज में आना कबूल नहीं किया। वहीं तेजप्रताप यादव के मामले में सवाल पर चिराग बोले की वे व्यस्त थे इसलिए फोन नहीं उठा सके।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा, UCC संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी
Next: CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, ग्रीन फंड से लेकर बजट बढ़ाने तक रखी कई मांग

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.