CM Nayab Saini listed government achievements: हरियाणा का आगामी बजट जन आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगा. प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 60 पूरे किए जा चुके हैं. शेष संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है, जिन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा.

बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं
हरियाण के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि… प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे भी बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं।
दूसरे राज्यों के युवा भी यहां अवसर पा रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा अन्य राज्यों में अपनी प्रतिभा से स्थान बना रहे हैं और दूसरे राज्यों के युवा भी यहां अवसर पा रहे हैं।
आमजन के लिए सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस पूरी तरह मुफ्त किया गया है। गरीब परिवारों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है।
CM Nayab Saini listed government achievements: ऐसे मामलों में संवेदनशीलता जरूरी है
नायब ने कहा कि 1984 की घटनाओं से जुड़ी पीड़ा आज भी लोगों के मन में है और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।
ट्रेड डील पर कहा कि अच्छी विदेश नीति के कारण भारत के कई देशों के साथ मजबूत संबंध बने हैं, जिससे व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिलेगी।
