Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ. यादव
  • मध्य प्रदेश

अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ. यादव

Narendra Singh November 15, 2025

cm mohan yadav unveils birsa munda: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पानसेमल के ग्राम मोरतलाई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां धरती आबा योजना और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इतिहास जनजातीय वीरों की गौरव गाथाओं से भरा है-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा इतिहास जनजातीय वीरों और महापुरुषों की गौरव गाथाओं से भरा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने जंगलों से आंदोलन शुरू किया था। रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस से दुश्मनों को परास्त किया और अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को उनके अधिकार लौटाए

डॉ. यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकार लौटाए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 47,296 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 3,000 रुपए से बढ़ाकर 4,000 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, 2.89 लाख व्यक्तिगत और 28,754 सामुदायिक वन अधिकार दावे स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय युवाओं को सिविल सेवा, नीट, क्लैट, आईआईटी, एनएलआईयू, एआईआईएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध करा रही है और 50,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

कांग्रेस की वजह से हमारे टुकड़े हुए

डॉ. यादव ने कहा, “यहां कौन अमर है, जो आया है, उसे जाना है। यहां कोई अमर नहीं है। आज यहां मंच से ‘वन्दे मातरम’ हुआ। कांग्रेस ने ‘वन्दे मातरम’ के साथ भी अन्याय किया और इसे टुकड़े कर दिया। भारत पर जब भी कोई संकट आता है, उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। कांग्रेस के कारण ही हमारा देश टुकड़े हुआ है।”

लाड़ली बहनों को देंगे 3,000 रुपए

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिकल सेल मिशन, आहार अनुदान योजना, पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना जैसे कार्यक्रमों से जनजातीय अंचलों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहन योजना की राशि 1,500 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दी गई है।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू,टोकन-तुंहर-हाथ ऐप फेल
Next: Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.