Mohan Yadav Mamata Apology: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन हुआ। 7 मार्च को सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की सभा को संबोधित करने पहुंचीं। राष्ट्रपति का स्वागत करने न तो सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंची, न ही कोई मंत्री मौजूद रहा। इस घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी निंदा की है।

राष्ट्रपति पद राजनीति से ऊपर
डॉ. मोहन यादव ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी द्वारा किया गया व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है। लोकतंत्र का सर्वोच्च पद राजनीति से ऊपर है। राज्य की मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा सम्मान देना चाहिए था।”
Mohan Yadav Mamata Apology: घृणित मानसिकता का परिचय
सीएम ने आगे कहा, “ऐसे हालात बनाना, जिनसे राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुँचे, किसी भी राज्य के मुखिया को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कठोर निंदा करता हूँ। दुखद है कि राष्ट्रपति के दौरे को स्थानीय राजनीति में घसीटकर घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया। मैं उम्मीद करता हूँ कि ममता बनर्जी गंभीरता से सोचेंगी और तुरंत माफी मांगेंगी। यह बंगाल सरकार के लिए शर्मनाक अध्याय है।”
