Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav: खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का लोकार्पण,सीएम डॉ मोहन यादव रहे मौजूद
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav: खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का लोकार्पण,सीएम डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

divya mistry August 3, 2025

CM Mohan Yadav: खरगोन /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्रों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब से गरीब व्यक्ति के प्रति प्रेमभावना रखना, दोस्तों की सहायता करना और प्रकृति से प्रेम करना सीखना चाहिए। भगवान श्रीराम का जीवन सीख देता है कि सीमित संसाधनों से भी युक्ति और बुद्धि के बल से बड़े से बड़ा युद्ध जीता जा सकता है। भगवान राम के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय जिसने उन्हें श्रीराम बनाया श्रीराम की संस्कृति को आत्मसात करना ही छात्रों के लिए अभ्युदय की अवस्था है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद कर रहे

इस आशय से अभ्युदय विश्वविद्यालय के परिसर में श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निमाड़ के जनजातीय अंचल में अभ्युदय विश्वविद्यालय की स्थापना में उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह टंट्या मामा विश्वविद्यालय के बाद जिले का दूसरा विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रेनेसां समूह इंदौर द्वारा स्थापित अभ्युदय विश्वविद्यालय परिसर के शुभारंभ और श्रीराम दरबार मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद कर रहे थे।

CM Mohan Yadav: निमाड़ क्षेत्र की कपास के लिए नए अवसर खुले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम के दिखाए रास्ते पर सीमित संसाधनों से सफलता पाने का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी 3 बार देश के प्रधानमंत्री और 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश सरकार गरीबों और युवाओं का जीवन बदलने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। हाल ही में संपन्न स्पेन और दुबई की विदेश यात्रा के माध्यम से निमाड़ क्षेत्र की कपास के लिए नए अवसर खुले हैं।

CM Mohan Yadav: आदर्श किसान बने इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित

मेड इन इंडिया को प्रोत्साहित करते हुए अब इस क्षेत्र में धागे से लेकर रेडीमेड परिधान भी बन सकेंगे, और यह केवल फाइबर के निर्यात तक ही सीमित नहीं होगा। खरगोन की मिर्ची के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाए जा रहे हैं जिसमें सरकार बिजली, पानी, जमीन में विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन और अनुदान दे रही है। निमाड़ का युवा आदर्श उद्योगपति और आदर्श किसान बने इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

CM Mohan Yadav: सपने सच करने के लिए राज्य सरकार आपके साथ खड़ी

विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मांगा। कंप्यूटर साइंस के छात्र निखिल यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि विकसित भारत 2047 की अवधारणा में मध्य प्रदेश के युवा अपनी क्या भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि युवा अपनी पसंद के क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करें और आदर्श किसान, शिक्षक, उद्योगपति अथवा राजनेता बनने का सपना देखें। आपके सपने सच करने के लिए राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।

टेक्सटाइल उद्योग लगाने में सरकार सहायता दे ही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि खरगोन जिले में दो कृषि विद्यालयों की स्थापना कर उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे है। मिर्ची एवं अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा टेक्सटाइल उद्योग लगाने में सरकार सहायता दे ही है।

मुख्यमंत्री ने परिसर में आम के वृक्ष का पौधारोपण भी किया

CM Mohan Yadav: विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वप्निल कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से अभ्युदय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। कोठारी ने बताया कि 05 वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने आदिवासी अंचल में विश्वविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना है और आगे भी उनकी मेहनत से प्रदेश और इसकी युवाशक्ति प्रगति करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने परिसर में आम के वृक्ष का पौधारोपण भी किया।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

CM Mohan Yadav: इस अवसर पर खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India vs England Test 2025: द ओवल में रोमांचक मुकाबला, इंग्लैंड को मिला 374 रन का टारगेट…
Next: ट्रम्प की पलटू राजनीति: 194 दिन में 34 यू-टर्न, ये कैसी लीडरशिप है?

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.