Cm Mohan Delhi visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली के दौरे पर हैं. वे देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए. बता दें की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं.

विकास कार्यों पर भी जोर दिया जा सकता
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली के स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे… सीएम का ये दौरा खास हो सकता है. पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर खास चर्चा हो सकती है. साथ मध्यप्रदेश के विकास कार्यों पर भी जोर दिया जा सकता है.
Cm Mohan Delhi visit: पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई
वहीं सीएम ने बीते दिनों एक महत्वपूर्ण बैठक की थी. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई.
बैठक में सरकार ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है.. जिसने भावान्तर योजना को पूरी तरह लागू किया, और किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया.
2 सालों में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में MP में पिछले 2 सालों में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है.
9 ग्राम के 2810 कृषक लाभान्वित होंगे
Cm Mohan Delhi visit: इस बैठक में मंत्री-परिषद द्वारा मैहर एवं कटनी में 2 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 620 करोड़ 65 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई. इस सिंचाई परियोजना लागत 53 करोड़ 73 लाख रूपये की स्वीकृति दी गयी है.
इससे 3500 हेक्टयर में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होंगी और मैहर एवं कटनी जिले के 9 ग्राम के 2810 कृषक लाभान्वित होंगे.
