‘गांवों से चलने वाली सरकार’
सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव के समय वादें करती है, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भूल जाती है।

CM Soren Serengsia Valley Martyrs: शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन को समय-समय पर सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता है। CM ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की भी जानकारी दी।

अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील
CM Soren Serengsia Valley Martyrs: कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सेरेंगसिया घाटी के शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों का बलिदान केवल स्मरण का विषय नहीं, बल्कि समाज और सरकार दोनों के लिए जिम्मेदारी का संकल्प है। पोटका विधायक ने युवाओं से अपने इतिहास और संस्कृति को जानने, शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की। आयोजन के दौरान “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
