Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Crime News Update : सीएम डॉ मोहन यादव ने अफसरों को लगाई फटकार..
  • मध्य प्रदेश

MP Crime News Update : सीएम डॉ मोहन यादव ने अफसरों को लगाई फटकार..

Taruna Samariya November 26, 2025

देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए गए है.लेकिन शायद इसका डर और असर अभी भी हेवानों पर होता नहीं दिख रहा.घटना मध्यप्रदेश के रायसेन से है जहां 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई और बच्ची को घायल हालत में जंगल में छोड़ दिया. बच्ची का इलाज एम्स भोपाल में जारी है वही आरोपी सलमान लाला फरार है जिसपर 10 हजार का इनाम रखा गया था और अबआरोपी पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है

गौहरगंज स्थित गांव में दहशत का माहौल है गांव के बच्चों ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। पेरेंट्स, बच्चों को घर से बाहर भेजने तक से डर रहे हैं। आंगनबाड़ी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चे पिछले तीन दिनों से स्कूल नहीं जा रहे है बच्चों को डर लगता है, वह कहते हैं कि उन्हें कहीं कोई उठा न ले जाए। तीन रोज से घर पर ही बैठे हैं। हम खुद भी स्कूल तक छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

सीएम यादव का एक्शन

सीएम डॉक्टर मोहन यादव देर रात पुलिस हेडक्वाटर पहुंचे और अफसरों को फटकार लगाई है जिसके बाद रायसेन SP हटाए गए और 2 थाना प्रभारी को लाइन अटैच की गई है

read more :आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू-CM Mohan Yadav

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कड कड़ाती ठंड में युवतियां और महिलाओं धरना दे आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं।

डीआईजी प्रशांत खरे ने कहा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है।

MP Crime News Update : घटना से गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम

रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. आरोपी सलमान फरार है, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

चॉकलेट दिलाने का बहाने ले गया सलमान

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 23 वर्षीय सलमान वहां पहुंचा. उसने बच्ची से बातचीत की और चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. बच्ची जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू कर दी है.

MP Crime News Update : बच्ची को ले जाने नहीं मिली एम्बुलेंस

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को रात 10 बजे भोपाल एम्स रेफर किया, लेकिन अस्पताल में एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इस लापरवाही से परिजन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे. एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची को निजी वाहन से भोपाल ले जाया गया, जहां एम्स में उसका इलाज चल रहा है.

आरोपी फरार, तीस हजार का इनाम

आरोपी सलमान मजदूरी करने गांव में आता था, वारदात के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. आरोपी के पोस्टर जारी कर सभी थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्कुलेट किए गए हैं. पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, पुलिस का कहना है कि आरोपी सलमान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: New Delhi में इन्वेस्टर कनेक्ट, छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव
Next: Mridul Natalia Video Viral: मृदुल और नतालिया का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.