CM DR MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है और इसकी लागत 972.16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

CM DR MOHAN YADAV: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर रोड शो किया। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ।
CM DR MOHAN YADAV: हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण
कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज सिवनी-मालवा, जिला नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ पोषण को प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों को टेट्रा पैक दूध उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आज सिवनी-मालवा को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। यह पूरा क्षेत्र विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, तीसरी फसल को प्रोत्साहित करने, उद्यानिकी के विस्तार और पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
READ MORE: मध्यप्रदेश में जनजातीय विकास और कल्याण का नया रोडमैप तैयार
