Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • CM Bhajanlal Sharma: गहलोत का बड़ा दावा: “भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश”, BJP ने बताया भ्रम फैलाना
  • राजस्थान

CM Bhajanlal Sharma: गहलोत का बड़ा दावा: “भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश”, BJP ने बताया भ्रम फैलाना

divya mistry June 26, 2025

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया। गहलोत ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश चल रही है। उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है।

CM Bhajanlal Sharma
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री को पद से हटाने की योजना बना रहे

जोधपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा यदि सतर्क नहीं रहे तो उन्हें भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और पार्टी के भीतर ही कुछ लोग मुख्यमंत्री को पद से हटाने की योजना बना रहे हैं।

CM Bhajanlal Sharma: गुमराह कर रहे हैं और झूठी तारीफें कर रहे

गहलोत ने कहा, “एक नया नौजवान, जो पहली बार विधायक बना, उसे सीएम बनाया गया। यह बड़ी बात है, लेकिन इसे समझना होगा। बार-बार सीएम बदलने से कोई लाभ नहीं। हम उन पर आरोप नहीं लगा रहे, बल्कि चेतावनी दे रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भजनलाल के चारों ओर चापलूसों का जमावड़ा है, जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं और झूठी तारीफें कर रहे हैं।

CM Bhajanlal Sharma: दुख-दर्द को समझा जा सकता था

राज्य की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनसुनवाई नहीं कर रही। अगर जनता की बात सुनी जाती तो उनके दुख-दर्द को समझा जा सकता था।

कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौटी थी

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने इमरजेंसी के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी हमेशा इमरजेंसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है, जबकि 1980 में इमरजेंसी के बाद कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौटी थी।”

गहलोत केवल भ्रम फैला रहे

CM Bhajanlal Sharma: बीजेपी ने गहलोत के दावों को सिरे से खारिज किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ नारे दिए, काम कुछ नहीं किया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि गहलोत अपने शासनकाल की बात करें। बीजेपी एकजुट होकर राज्य में विकास कार्य कर रही है और गहलोत केवल भ्रम फैला रहे हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, CM धामी ने जताया शोक
Next: Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.