CM Bhajan Lal visit Bandikui: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 11 अप्रैल को बांदीकुई दौरा प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने विधायक भागचंद टांकड़ा के साथ राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज का दौरा किया।

CM Bhajan Lal visit Bandikui: मैदान परिसर का लिया जायजा
कलेक्टर देवेंद्र ने विधायक के साथ सभा स्थल के लिए मैदान परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विधायक से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा के स्थान को लेकर चर्चा की।
तैयारियों को लेकर की बातचीत
इस दौरान महिला सेल के एएसपी योगेंद्र फौजदार ने भी तैयारियों के संबंध में विधायक से बातचीत की। मौके पर एसडीएम रामसिंह राजावत, डिप्टी एसपी रोहिताश्व देवंदा, भाजपा नगर मंत्री अजीत भदौरिया, प्रकाश शर्मा, महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक एवं शैक्षिक विकास संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद सीमला, महिपाल सिंह, बसवा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, भवानी शंकर भारद्वाज, प्रवेंद्र शर्मा और मेवाराम मीणा सहित कई अन्य अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
read more: हरियाणा सीएम सैनी की महम विकास रैली हुई स्थगित, व्यस्तता बनी वजह, नई तारीख का हो रहा इंतजार
