Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!

Hema Gupta October 28, 2025

Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: भारत के युवा और मौजूदा शतरंज विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ खेलते नहीं बल्कि इतिहास लिखते हैं। क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन के पहले दिन उन्होंने दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के वर्ल्ड नंबर-2 हिकारु नाकामुरा को हराकर जोरदार वापसी की और पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर रहे।

Read More: U23 World Wrestling Championship: सुजीत ने जीता गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन…

नाकामुरा को हराकर गुकेश ने दिया करारा जवाब…

कुछ दिनों पहले नाकामुरा ने एक फ्रेंडली मैच के दौरान गुकेश को हराने के बाद उनका ‘किंग’ मोहरा उठाकर दर्शकों में फेंक दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और नाकामुरा को इसके लिए खेल भावना के खिलाफ आचरण को लेकर ट्रोल किया गया था। अब क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन में गुकेश ने उसी नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराकर जवाब दिया। खास बात यह रही कि जीत के बाद गुकेश ने किसी तरह का जश्न न मनाकर पूरी शालीनता दिखाई।

Remember this arrogant Hikaru Nakamura? He had thrown Gukesh’s king off board after a win. Today, Gukesh not only threw Hikaru’s Crown off his head by beating World No.2 in clutch chess, but also his arrogance with grace.

You’re a real champ, Gukesh 👏 pic.twitter.com/UIriDY9PHq pic.twitter.com/xqtTvuXUCK

— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) October 28, 2025

फ्रेंडली मैच में हुआ था विवाद…

5 अक्टूबर को टेक्सास (अमेरिका) में भारत और अमेरिका के बीच ‘चेकमेट’ नामक फ्रेंडली चेस इवेंट खेला गया था। पांच मुकाबलों की सीरीज में अमेरिका ने भारत को 5-0 से हराया था। इसी दौरान नाकामुरा ने गुकेश को हराने के बाद उनका किंग मोहरा दर्शकों की ओर फेंककर विवाद खड़ा कर दिया था। बाद में चेसबेस इंडिया को दिए इंटरव्यू में नाकामुरा ने कहा था कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि जीतने पर किंग फेंककर जश्न मनाएंगे।

Check out the final moments of Gukesh beating Hikaru Nakamura with the Black pieces at Champions Showdown! pic.twitter.com/RqgW6WtCZ9

— ChessBase India (@ChessbaseIndia) October 27, 2025

पहले दिन बनाए 4 अंक, शीर्ष पर पहुंचे गुकेश…

क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन के पहले दिन गुकेश ने तीन राउंड खेले।

1. पहला राउंड: मैग्नस कार्लसन से 1.5–0.5 से हार।

2. दूसरा राउंड: हिकारु नाकामुरा पर 1.5–0.5 से जीत।

3. तीसरा राउंड: फैबियानो कारुआना पर 2–0 से जीत।

इन प्रदर्शन के साथ गुकेश पहले दिन 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में शीर्ष पर रहे। उनके बाद कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंक के साथ पीछे रहे।

क्या है क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन?

यह टूर्नामेंट अमेरिका के सेंट लुइस चेस क्लब में 25 से 30 अक्टूबर तक खेला जा रहा है। यह एक शॉर्ट रैपिड फॉर्मेट टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया के चार टॉप खिलाड़ी – गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारु नाकामुरा और फैबियानो कारुआना – हिस्सा ले रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 18 गेम खेले जाएंगे, जो तीन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में विभाजित हैं।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान…
Next: aaj ka rashifal in hindi: 29 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.