Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • पहाड़ी CHC में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का? डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर, मरीजों की जेब हो रही ढीली!
  • उत्तर प्रदेश

पहाड़ी CHC में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का? डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर, मरीजों की जेब हो रही ढीली!

himani Shrotiya June 28, 2025
Chitrakoot Pahari CHC free treatment: सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के लिए निःशुल्क और सुलभ बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आ रही है। चित्रकूट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहाड़ी में इलाज के नाम पर मरीजों की जेब लगातार ढीली हो रही है।

डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं 

यहां तैनात डॉक्टर कई बार खुलेआम मरीजों को यह कहते हुए बाहर की जनरिक दवा लिख रहे हैं कि, “अंदर की दवाएं असर नहीं करतीं।”

ऐसी कई पर्चियां अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें डॉक्टरों ने मरीजों को खुलेआम निजी मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं 
डॉक्टर को सरकारी दवाओं पर भरोसा नहीं

Chitrakoot Pahari CHC free treatment: इलाज के बजाय हो रहा आर्थिक बोझ

इलाज के लिए पहुंचे कई गरीब मरीजों ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल इसलिए आए ताकि मुफ्त में इलाज और दवा मिल सके, लेकिन डॉक्टरों की पर्ची ने उनके हाथ में प्राइवेट मेडिकल स्टोर की लिस्ट थमा दी।

सरकार के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक खुद कई बार निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा नहीं लिखी जाएगी, लेकिन पहाड़ी CHC में इसके विपरीत खुलेआम आदेशों की अनदेखी हो रही है।

Read More: हरदोई में जन्म प्रमाण पत्र घोटाला: विकासखंड हरियावां में जनता से अवैध वसूली के आरोप

Chitrakoot Pahari CHC free treatment: पर्चियां बनीं सबूत

वायरल हो रही पर्चियों में डॉक्टरों के हस्ताक्षर और बाहर की दवा के नाम स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इससे साफ है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि सिस्टम में फैली एक सुनियोजित लापरवाही है।

प्रशासनिक चुप्पी भी सवालों के घेरे में

सवाल यह उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन गतिविधियों से अनजान हैं या जानबूझकर आंख मूंदे बैठे हैं? क्या गरीब और ग्रामीण मरीजों की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं?

सुरेन्द्र सिंह कछवाह की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: President Visit Ayush University: राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
Next: दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी: CISF ने पकड़ा आरोपी

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.