Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा, चीन ने किया परमाणु परीक्षण!
  • देश-विदेश

अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा, चीन ने किया परमाणु परीक्षण!

Narendra Singh February 9, 2026

china nuclear test: साल 2020… एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, अस्पतालों में हाहाकार था, लॉकडाउन ने ज़िंदगी थाम दी थी। दूसरी तरफ लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके थे। इसी उथल-पुथल के बीच अब एक ऐसा आरोप सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा जगत में हलचल मचा दी है। अमेरिका का दावा है कि गलवान घाटी में भारतीय जवानों की शहादत के ठीक कुछ दिन बाद ही चीन ने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किए। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

china nuclear test: अमेरिका का बड़ा आरोप

अमेरिका ने बीते शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से चीन पर यह गंभीर आरोप लगाए। अमेरिकी विदेश विभाग के अंडर सेक्रेटरी थॉमस जी डिनैनो ने कहा कि चीन ने ऐसे परमाणु परीक्षण किए, जिन्हें जानबूझकर दुनिया की नजरों से छिपाया गया.डिनैनो के मुताबिक, इन परीक्षणों को इस तरह अंजाम दिया गया ताकि अंतरराष्ट्रीय निगरानी तंत्र, खासकर भूकंपीय निगरानी प्रणालियां (सीस्मिक मॉनिटरिंग सिस्टम), इन्हें ठीक से दर्ज न कर सकें। यानी धमाका हुआ, लेकिन दुनिया को भनक तक नहीं लगे, यही कोशिश थी।

china nuclear test: ‘डिकपलिंग’ तकनीक से किया गया परीक्षण

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चीन ने जिस तकनीक का इस्तेमाल किया, उसे ‘डिकपलिंग’ कहा जाता है। इस तकनीक में परमाणु विस्फोट को इस तरह नियंत्रित किया जाता है कि उसके झटके कम महसूस हों और निगरानी एजेंसियों को शक न हो।अमेरिका का दावा है कि चीन न सिर्फ ऐसे परीक्षणों की तैयारी कर रहा था, बल्कि सैकड़ों टन क्षमता वाले परमाणु परीक्षण पहले ही कर चुका है। डिनैनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिलसिलेवार पोस्ट कर इसे पूरी दुनिया के लिए खतरनाक करार दिया।

कब हुआ था यह परीक्षण

डिनैनो के अनुसार, 22 जून 2020 को चीन ने ऐसा ही एक परमाणु परीक्षण किया। यह तारीख इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि यह गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के ठीक एक हफ्ते बाद की बताई जा रही है।गलवान संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में 30 से ज्यादा चीनी सैनिकों की भी मौत हुई थी, हालांकि चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर यह आंकड़े स्वीकार नहीं किए।

Also Read-एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

ट्रंप पहले ही दे चुके थे संकेत

यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका की तरफ से इस तरह की बात सामने आई हो। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संकेत दे चुके थे कि अगर रूस और चीन परमाणु परीक्षण करते हैं, तो अमेरिका भी उसी स्तर पर परीक्षण शुरू कर सकता है। हालांकि उस वक्त ट्रंप ने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की थी। अब डिनैनो का बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका न्यू स्टार्ट संधि के बाद रूस और चीन के साथ नई त्रिपक्षीय बातचीत की कोशिश कर रहा है।

सिर्फ आरोप नहीं, बड़ा संदेश

गलवान तनाव के तुरंत बाद कथित परमाणु परीक्षण का आरोप चीन की दीर्घकालिक रणनीति और मंशा पर बड़े सवाल खड़े करता है। यह मामला सिर्फ भारत-चीन संबंधों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी जैसा है.अब देखना होगा कि इन आरोपों पर चीन क्या सफाई देता है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे किस तरह से लेता है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gariyaband hospital Laparwahi: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत!
Next: मिड-डे मील बना ‘जहर’ ! 140 से अधिक छात्र बीमार, जांच शुरू

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.