Chief Minister Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेल वार्डरों और कारागार कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.उन्होंने पदोन्नति, सेवा विस्तार और भत्तों में मौजूद विसंगतियों को दूर करने की घोषणा की। अब जेल वार्डरों को 18 वर्ष की सेवा पूरी होने पर हेड वार्डर के पद पर पदोन्नति मिलेगी.

कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी
जेल वार्डर और हेड वार्डर को पुलिस कांस्टेबल के समान भत्ते मिलेंगे. राशन भत्ता आगामी वित्त वर्ष से अढ़ाई गुना बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फैसलों से कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री करनाल स्थित जेल प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह अवसर देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है.
उन्होंने प्रशिक्षुओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्दी पहनना गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है.
Prison Reform Haryana: जेल सुधार और पुनर्वास की सरकारी सोच
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल केवल सजा देने की जगह नहीं है, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र है। हरियाणा सरकार अपराधियों को दंड के साथ सुधार का अवसर देने में विश्वास रखती है।
Modern Jail Training Haryana: आधुनिक प्रशिक्षण और जिम्मेदारी
Chief Minister Nayab Singh Saini: उन्होंने बताया कि जेल प्रशिक्षण अकादमी में कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण, मानवाधिकार, कानून की जानकारी, मनोवैज्ञानिक समझ और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।
Digital Jail System Haryana: ई-जेल, डिजिटल सुविधाएं और स्किल डेवलपमेंट
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार जेलों में डिजिटलाइजेशन, ई-जेल प्रणाली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है।
