Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता,सीएम साय के सामने 200 नक्सली करेंगे सरेंडर
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता,सीएम साय के सामने 200 नक्सली करेंगे सरेंडर

Taruna Samariya October 17, 2025

Chhattisgarh Naxalite Surrender CM Vishnudev Sai : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज लगभग 200 सक्रिय नक्सली सरेंडर करने वाले हैं। यह बड़ा सरेंडर कार्यक्रम कांकेर जिले में आयोजित किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई मोस्ट वांटेड उग्रवादी भी शामिल हैं जो वर्षों से जंगलों में सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियान चला रहे थे।
राज्य सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुनर्वास नीति को और अधिक प्रभावी बनाया है। आत्मसमर्पण करने वालों को रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है-शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।” उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से शांति और विकास हुआ है।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ा गया, जिसके परिणाम अब दिखने लगे है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और अब सरकार का फोकस उन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर है जहां पहले हिंसा और भय का वातावरण था।

READ MORE :नक्सलवाद को बड़ा झटका, कमांडर रूपेश करेगा सरेंडर

अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर हो रहे हिंसा मुक्त

एक समय में नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहे अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर अब धीरे-धीरे हिंसा मुक्त होते जा रहे हैं। इन इलाकों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और विकास कार्यों ने जनजीवन में परिवर्तन लाया है।
राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क संपर्क पर विशेष ध्यान देकर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता पाई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ का नाम अब विकास, न कि हिंसा, के लिए जाना जाएगा। पिछले दो वर्षों में यहां सैकड़ों किलोमीटर सड़कें बनी हैं

केंद्र और राज्य का प्रयास रंग ला रहा है

केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से नक्सलवाद पर लगाम कसने में सफलता मिली है।सुरक्षा बलों की नई रणनीति, तकनीकी सहायता, ड्रोन निगरानी और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने इस अभियान को गति दी है।
राज्य के गृह विभाग अधिकारियों के अनुसार, बीते पांच वर्षों में नक्सल घटनाओं में लगभग 80 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
सरकार का लक्ष्य है कि शेष प्रभावित इलाकों को भी पूरी तरह से शांति और विकास के रास्ते पर लाया जाए।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!
Next: जब मां की साड़ी बेचनी पड़ीः तब समझ आया असली संघर्ष क्या होता है

Related Stories

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • छत्तीसगढ़

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

divya mistry March 3, 2026
राज्यसभा के लिए BJP से लक्ष्मी वर्मा को टिकट
  • छत्तीसगढ़

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार

divya mistry March 3, 2026
Girlfriend Suicide News CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!

Hema Gupta March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग
  • अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
  • भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.