Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट में पेशी, 13 दिन की पूछताछ के बाद EOW ने जुटाए अहम सबूत
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट में पेशी, 13 दिन की पूछताछ के बाद EOW ने जुटाए अहम सबूत

Narendra Singh October 6, 2025

Chhattisgarh liquor scam update: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उन्हें कोर्ट के निर्देश पर 24 सितंबर को रिमांड पर लिया था, जो 6 अक्टूबर को पूरी हो गई।

Chhattisgarh liquor scam update: EOW ने जुटाए अहम सबूत

13 दिनों की लंबी पूछताछ में EOW के अधिकारियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन इनपुट्स के आधार पर अब जांच का दायरा और बढ़ेगा और कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

Chhattisgarh liquor scam update: मनी लॉन्ड्रिंग में ED का दावा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है। ED के अनुसार, चैतन्य को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपए की अवैध राशि प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सफेद करने की कोशिश की।ED का यह भी कहना है कि चैतन्य ने फर्जी निवेश रिकॉर्ड दिखाकर बड़ी धनराशि को वैध रूप देने का प्रयास किया। वह इस सिंडिकेट के जरिए करीब 1000 करोड़ की हेराफेरी में शामिल थे।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

Chhattisgarh liquor scam update: विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़ा

EOW और ED दोनों की जांच में सामने आया है कि ‘बघेल डेवलपर्स’ के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में 13-15 करोड़ रुपए का निवेश शराब घोटाले की धनराशि से किया गया। रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ रुपए दिखाए गए जबकि 4.2 करोड़ रुपए कैश में भुगतान किया गया जिसे दस्तावेजों में दर्शाया ही नहीं गया।

Chhattisgarh liquor scam update: जानिए क्या है शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raigarh Crime: गुस्से में हद पार! पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग, पारिवारिक झगड़ा बना वजह
Next: Pawan Singh Wife Viral Video: भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो…

Related Stories

Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.