Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, जल संचय और जन भागीदारी में देश में मिला दूसरा स्थान
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, जल संचय और जन भागीदारी में देश में मिला दूसरा स्थान

Narendra Singh September 26, 2025

CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

chhattisgarh jal sanchay national ranking 2025: छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके एक नया इतिहास रचा है. इस उपलब्धि के साथ, प्रदेश में जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाने में सफलता मिली है. अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है.

जल संचय और जन भागीदारी में दूसरा स्थान

जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है. जल संचय जनभागीदारी के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है. प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है.

सीएम साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में यह उस सामूहिक चेतना का प्रमाण है, जिसने छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक प्रेरणा बना दिया है.प्रदेश के शहरी निकायों में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है. रायपुर नगर निगम ने पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. यहां 33,082 कार्यों के माध्यम से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया गया, बल्कि इसे जन-सहभागिता आधारित शहरी विकास का मॉडल बना दिया गया. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को रायपुर के नागरिकों और निगम प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया.

जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा

जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. कैटेगरी-1 में बालोद को प्रथम स्थान,  राजनांदगांव को द्वितीयदूसरा स्थान और रायपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इन तीन जिलों को पुरस्कार स्वरूप ₹2-2 करोड़ की राशि मिलेगी. वहीं, केटेगरी 2 में महासमुंद, बलौदा बाजार और गरियाबंद को ₹1-1 करोड़ से सम्मानित किया जाएगा. कैटेगरी 3 में बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए ₹25-25 लाख के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.  यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को प्राथमिकता के साथ अपनाया गया है.

ये सम्मान हर नागरिक का-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर किसान, हर महिला, हर नौजवान और हर जनप्रतिनिधि का है, जिन्होंने पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव है और छत्तीसगढ़ ने इसे सिद्ध कर दिखाया है.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि राज्य की ‘जन-संवाद एवं जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति’ का प्रत्यक्ष परिणाम है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और दीर्घकालिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया.

Read more:-Diwali 2025 Date Muhurat; इस बार भी दिवाली की तारीख पर असमंजस! जानें 20 या 21 अक्टूबर में कौन-सी तारीख है सही?

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली 2025 की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। कुछ पंचांगों और धार्मिक ग्रंथों में दिवाली 20 अक्टूबर को बताई जा रही है, जबकि कुछ अन्य इसे 21 अक्टूबर का पर्व मान रहे हैं। ऐसे में आम लोग असमंजस में हैं कि लक्ष्मी पूजन कब करें और दीपावली पर्व सही तिथि पर कैसे मनाएं.

Diwali 2025 Date Muhurat; इस बार भी दिवाली की तारीख पर असमंजस! जानें 20 या 21 अक्टूबर में कौन-सी तारीख है सही?

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Diwali 2025 Date Muhurat; इस बार भी दिवाली की तारीख पर असमंजस! जानें 20 या 21 अक्टूबर में कौन-सी तारीख है सही?
Next: The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.