Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CM साय की अगुवाई में मलेरिया पर वार, मलेरिया मुक्त मिशन मोड में सरकार
  • छत्तीसगढ़

CM साय की अगुवाई में मलेरिया पर वार, मलेरिया मुक्त मिशन मोड में सरकार

Narendra Singh July 15, 2025

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के 12वें चरण के तहत राज्य में मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में निर्णायक प्रयास तेज कर दिए हैं.

मलेरिया मुक्त मिशन मोड

छत्तीसगढ़ सरकार ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य ने ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के 12वें चरण की शुरुआत की है, जिसमें दस जिलों में गहन सर्वेक्षण, जांच और जनजागरूकता अभियान चलाया गया.

घर-घर जाकर जांच जारी

25 जून से शुरू हुए इस चरण में अब तक 19,402 घरों का दौरा कर 98,594 लोगों की जांच की गई है, जिनमें 1,265 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए. सभी संक्रमितों को मौके पर ही भोजन कराकर दवा दी गई और उपचार कार्ड जारी किया गया, जिससे उनकी निगरानी सुनिश्चित हो सके. यह सावधानी इस बात को दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य अभियान को कितनी संवेदनशीलता और व्यावहारिकता से संचालित कर रही है.

बस्तर में अभियान का विशेष असर

बस्तर संभाग में इस अभियान का विशेष असर दिखा है. वर्ष 2015 की तुलना में यहां मलेरिया के मामलों में 71% तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं राज्य का वार्षिक परजीवी सूचकांक (API) भी 27.40 से घटकर 7.11 हो गया है, जो इस बात का संकेत है कि मलेरिया नियंत्रण की दिशा में छत्तीसगढ़ ने निर्णायक सफलता हासिल की है.

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान को लेकर कहा, “अब मलेरिया से लड़ाई सिर्फ इलाज नहीं, रणनीति और जनसहभागिता की भी लड़ाई बन चुकी है. हम 2027 तक ‘शून्य मलेरिया’ और 2030 तक ‘पूर्ण मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, जमीनी हकीकत बना रहे हैं.”

स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अब फोकस लक्षणरहित (Asymptomatic) मामलों पर है, ताकि बीमारी का जड़ से उन्मूलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह अभियान अब सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है.

विभाग कर रहे जागरुक

इस सफलता में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायतों और स्वयंसेवी संगठनों की अहम भूमिका रही है. राज्य सरकार ने मच्छरदानी के प्रयोग, जलजमाव की रोकथाम और स्वच्छता जैसे व्यवहारिक उपायों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया है.

छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास न केवल राज्य के लिए एक मजबूत और स्थायी समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की राजनीतिक इच्छाशक्ति और स्वास्थ्य मंत्री की रणनीतिक दृष्टि इस अभियान की रीढ़ साबित हो रही है. आने वाले वर्षों में यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है.

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-अब 8 घंटे पहले तैयार होगा पहला आरक्षण चार्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!
Next: chhattisgarh-assembly: मानसून सत्र…जल जीवन मिशन पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.