Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कॉलेज कैंपस में आवारा कुत्ते, शिक्षकों के बाद अब प्रोफेसरों को मिली जिम्मेदारी
  • छत्तीसगढ़

कॉलेज कैंपस में आवारा कुत्ते, शिक्षकों के बाद अब प्रोफेसरों को मिली जिम्मेदारी

Narendra Singh December 16, 2025

कॉलेज कैंपस में आवारा कुत्ते: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक नया और थोड़ा चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। स्कूलों के बाद अब कॉलेज और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को भी अपने-अपने कैंपस में आवारा कुत्तों की निगरानी करनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसे लेकर सभी शासकीय और अशासकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए 13 बिंदुओं के विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं।

कॉलेज कैंपस में आवारा कुत्ते: इसलिए लिया गया फैसला

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, यह कदम सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक मामले के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है। हाल के वर्षों में शैक्षणिक परिसरों में आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया है।

Read More-Today cg news: खेत में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण !

कॉलेज कैंपस में आवारा कुत्ते: हर कॉलेज में एक प्रोफेसर होंगे नोडल अधिकारी

नए निर्देशों के तहत हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यही अधिकारी कैंपस में आवारा कुत्तों की स्थिति पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर नगर निगम या नगर पालिका से समन्वय करेंगे, ताकि समय रहते नियंत्रण के कदम उठाए जा सकें।नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन तक पहुंचे।

Read More-अंकिता लोखंडे के पति पर गिरी गाज! बिलासपुर में कई जगहों पर GST का छापा

डिस्प्ले बोर्ड पर दिखेगा पूरी जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि हर संस्थान में एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिस पर-नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर, संबंधित हेल्पलाइन की जानकारी, स्पष्ट रूप से दर्ज हो। इतना ही नहीं, इस डिस्प्ले बोर्ड की फोटो नोडल अधिकारी को वॉट्सऐप के जरिए उच्च शिक्षा संचालनालय भेजनी होगी। आदेश के पालन की निगरानी के लिए विभाग ने एक अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र: इतिहास से भविष्य तक की यात्रा
Next: IPL Auction 2026: आज होगा IPL 2026 का मिनी ऑक्शन!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.