‘सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज’
बजट के बाद CM साय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है। CM साय ने प्रदेश की जनता की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दी। CM ने कहा आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ाना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना इस बजट का मकसद है। गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्गों के उत्थान पर सरकार का फोकस है। छत्तीसगढ़ को इस बजट से काफी लाभ होगा। AI के माध्यम से खेती कैसे बढ़े, इसपर भी फोकस किया दा रहा है। युवाओं के रोजगार पर भी फोकस है। विदेशों में पढ़ाई सस्ती होगी। बजट में दवाइयों को सस्ती करने का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी फोकस किया गया। साथ ही हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था होगी।

स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर – CM
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी, और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। स्टार्टअप, MSME, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी सस्ती हो जाएगी।
Chhattisgarh CM Budget Reaction: CM ने जताया आभार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास सुनिश्चित करेगा उन्होंने जनता की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
