Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

Aditya Mishra July 17, 2025

युवाओं के साथ सीएम की आत्मीय मुलाकात

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: खबर छग के बीजापुर से है जहां छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर भ्रमण पर आए बीजापुर के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से आत्मीयता के साथ उनके अनुभव सुने और कहा कि बस्तर का हर गांव समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके क्षेत्र में हुए बदलावों के बारे में पूछा.. जिस पर युवाओं ने सड़कों, बिजली और आंगनबाड़ी केंद्रों जैसी सुविधाओं में सुधार की बात कही।

बस्तर के विकास को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने जोर देकर कहा कि बस्तर का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं की पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। एक युवा ने बताया कि वह जूलॉजी में बीएससी कर चुका है और अपने गांव का पंच है। मुख्यमंत्री ने इस जज्बे की सराहना की और युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा आज आत्मविश्वास से भरे हैं और क्षेत्र का विकास अब कोई नहीं रोक सकता।

read more: पुलिस के हत्थे चढ़ा नौवीं पास साइबर क्रिमिनल, महाकाल मंदिर से सीखा ‘ऑफिसर स्टाइल

तकनीक से जुड़ रहे बस्तर के युवा

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से पूछा कि कितने लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं। कई युवाओं के हाथ उठाने पर मुख्यमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि बस्तर के बच्चे अब हाईटेक हो रहे हैं। युवाओं ने बताया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लग रहे हैं, जिससे तकनीकी सुविधाएं बढ़ रही हैं। इस बात पर सभी के चेहरों पर मुस्कान छा गई।

रायपुर भ्रमण का अनुभव

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth : बीजापुर से आए 100 युवाओं ने स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर में मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित कई स्थानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस अनुभव का पूरा लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, संपत अग्रवाल और ईश्वर साहू सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

read more: राजधानी में गड्ढा…राहगीर हुए परेशान

 

 

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pothole in Bhopal: राजधानी में गड्ढा…राहगीर हुए परेशान
Next: Swachh Survekshan 2024-25: छत्तीसगढ़ के 7 शहरों की धमाकेदार उपलब्धि…अंबिकापुर,पाटन,विश्रामपुर ने मारी बाजी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.