Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला
  • छत्तीसगढ़

Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला

Narendra Singh June 30, 2025

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर मुहर की उम्मीद

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार, 30 जून 2025 को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।

मुख्य सचिव की नियुक्ति पर रहेगा सबकी नजर

आज की कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा मुख्य सचिव (Chief Secretary) की नियुक्ति है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। ऐसे में नया मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। मुख्य सचिव पद की दौड़ में अपर मुख्य सचिव (ACS) सुब्रत साहू और अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ के नाम प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

किसानों और मानसून सत्र पर भी होगी चर्चा

बैठक में मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दे जैसे खरीफ सीजन की तैयारियां, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल बीमा, और संभावित समर्थन मूल्य जैसे विषय एजेंडा में रह सकते हैं। संभावना है कि सरकार किसानों के हित में कुछ नई योजनाओं या राहत पैकेज का ऐलान भी कर सकती है।

इन मुद्दों पर चर्चा संभव

मुख्य सचिव की नियुक्ति

मानसून सत्र की तैयारियां

किसानों से जुड़े मुद्दे और योजनाएं

विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर निर्णय

प्रशासनिक बदलाव

इस कैबिनेट बैठक पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खास नजर है क्योंकि इसके फैसले प्रदेश की भविष्य की नीतियों और राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई
Next: PM Suryaghar Yojna: बिजली बिल हुआ आधा! पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.