Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • cg budget session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन
  • छत्तीसगढ़

cg budget session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन

Narendra Singh March 21, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

सीएम समेत 3 मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवाल होंगे

24 मार्च को राष्ट्रपति का संबोधन

cg budget session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। इस महत्वपूर्ण सत्र के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व और खेल मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े कई अहम सवालों पर चर्चा होगी।विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की गई है, वहीं सरकार अपनी योजनाओं और नीतियों का बचाव करने में जुटी है।

प्रश्नकाल में उठेंगे ये अहम मुद्दे(cg budget session 2025)

आज के प्रश्नकाल में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी:

सरकारी कर्मचारियों को रियायती दर पर जमीन आवंटन का मुद्दा उठाया जाएगा

राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की परफॉर्मेंस पर चर्चा होगी

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संचालन को लेकर भी सवाल खड़े किए जाएंगे

इसके अलावा भी कई और सवाल प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाएंगे। साथ ही साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में करोड़ों की ठगी किए जाने का मुद्दा बीजेपी के विधायक धरमलाल कौशिक उठाएंगे। इस पर चर्चा के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है। मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों से जुड़े सवाल भी होंगे

अंतिम दिन 75 ध्यानाकर्षण लगे

बजट सत्र के अंतिम दिन 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। जिनमें भूजल स्तर में गिरावट को लेकर सरकार से समाधान की मांग की जाएगी। वहीं जांजगीर-चांपा में सिविल सर्जन द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

इसके अलावा अन्य विभागीय मामलों में भी मंत्रियों से जवाब लिए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े विषय शामिल होंगे।

cg budget session 2025: 24 मार्च को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More:- Sheetala Saptami puja 2025: शीतला सप्तमी पर मंदिर में उमड़ी भीड़, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Aloe Vera Ke Fayde: एलोवेरा के फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल…
Next: Jabalpur dog killing case : भौंकने पर मिली मौत की सजा, डॉग लवर्स ने की कार्रवाई की मांग

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.