Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG Teachers Recruitement: छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए गुड न्यूज
  • छत्तीसगढ़

CG Teachers Recruitement: छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए गुड न्यूज

Narendra Singh October 25, 2025

जल्द 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

chhattisgarh 5000 teacher recruitment: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. प्रदेश में 5000 शिक्षक पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है.

5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती: chhattisgarh 5000 teacher recruitment

छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. वित्त विभाग ने 24 अक्टूबर को 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है. सीएम विष्णु देव साय ने बीते कुछ दिन पहले शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया था.

शिक्षक राज्य की प्रगति की नींव-सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी सृजित करेगी.

वित्त विभाग ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री साय ने वित्त विभाग द्वारा दी गई सहमति को ‘नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया. 5000 पदों के लिए शिक्षा विभाग शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा. इन पदों की पूर्ति से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी, जिससे शिक्षण की निरंतरता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

साय सरकार ने लिए कई फैसले

राज्य शासन ने पिछले कुछ महीनों में शिक्षा सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. विद्यालय भवनों के निर्माण, डिजिटल शिक्षा सामग्री के प्रसार, और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.प्रदेश में शिक्षकों की कमी लंबे समय से एक प्रमुख चुनौती रही है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सीमित थी. नई भर्ती से इन क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बच्चों को अब अपने ही गांव और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. साथ ही, यह पहल प्रदेश में शिक्षण के स्तर को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने में सहायक सिद्ध होगी.

वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की मंशा के अनुरूप शिक्षा को राज्य की शीर्ष प्राथमिकता बनाया गया है. वित्त विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों के पदों की भर्ती की सहमति देना इसी संकल्प का हिस्सा है. शिक्षा में किया गया प्रत्येक निवेश प्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है. इस निर्णय से स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी, ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्र को संसाधन उपलब्ध कराना हमारी सरकार की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दोनों है.

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं, आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मां के दरबार में मिलता है संतान सुख का आशीर्वाद, मन्नत के लिए जमीन पर लेटती हैं महिलाएं
Next: Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर, बोले – ‘रोल में दम नहीं..’!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.