Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh: जिंदगी बचाने की नई पहल – छत्तीसगढ़ में ‘रक्त-मित्र’ डायरेक्ट्री से अब जरूरतमंदों को मिलेगा समय पर रक्त
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: जिंदगी बचाने की नई पहल – छत्तीसगढ़ में ‘रक्त-मित्र’ डायरेक्ट्री से अब जरूरतमंदों को मिलेगा समय पर रक्त

divya mistry July 25, 2025

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री का विमोचन किया और रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए इसे सबसे बड़ा दान कहा।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

Chhattisgarh: लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध

उन्होंने “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री को एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल करार दिया। इस डायरेक्ट्री में 480 स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम और मोबाइल नंबर शामिल हैं, जिससे जरूरतमंद मरीज सीधे रक्तदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डायरेक्ट्री मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करेगी और कई लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Chhattisgarh: पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो उनकी समाज सेवा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविरों की प्रशंसा की और आम जनता से इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Chhattisgarh: समाज में सकारात्मक संदेश जाता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समर्पित रक्तदाताओं जैसे नीरज शर्मा, अजय कुमार कुशवाहा और शिव नारायण सोनी को प्रमाण पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त मिलना जीवन बचा सकता है और ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्पित

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई एम्बुलेंस सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम

“रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी, जशपुर की संयुक्त पहल है। इच्छुक लोग QR कोड स्कैन कर या जिला कलेक्ट्रेट में संपर्क करके स्वयं को “रक्त-मित्र” के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं। यह पहल मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajgarh Inspection: राजगढ़ में अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाज़िर।
Next: Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म, वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस!

Related Stories

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश

divya mistry March 3, 2026
GGU में आपस में भिड़े छात्र
  • छत्तीसगढ़

होली मिलन कार्यक्रम में बवाल: GGU में आपस में भिड़े छात्र

divya mistry March 3, 2026
होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • छत्तीसगढ़

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.