Raipur News: ACB-EOW में पहुंच बताकर पटवारी पति से 70 लाख वसूले

raipur-congress-leader-extorted-70-lakh-rupees-from-patwaris-husband

Raipur News: ACB-EOW में पहुंच बताकर पटवारी पति से 70 लाख वसूले

raipur news acb-eow में पहुंच बताकर पटवारी पति से 70 लाख वसूले

Raipur Congress Leader Extorted : कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार

Raipur Congress Leader Extorted : खुद को ACB-EOW (लोकायुक्त और आर्थिक अपराध शाखा) में प्रभावशाली बताकर कांग्रेस नेता हसन आबिदी ने एक पटवारी के पति से 70 लाख रुपये की वसूली की। इतना ही नहीं, उसने पीड़ित से 2.5 करोड़ रुपये की और मांग की, साथ ही 3500 वर्गफुट की जमीन भी अपने परिचित के नाम करवा ली। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने टिकरापारा थाने में शिकायत की, जिसके बाद बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 झूठे केस में फंसाने की धमकी

देवपुरी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी राजेश सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी सारिका सोनी पटवारी हैं। बीते कई महीनों से कांग्रेस नेता हसन आबिदी उन्हें धमकी दे रहा था कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह उनकी पत्नी को फर्जी रिश्वत के केस में फंसा देगा और सरकारी नौकरी से निकलवाकर जेल भिजवा देगा।

3500 वर्गफुट की जमीन भी रिश्तेदार के नाम करवाई

फरियादी राजेश सोनी ने बताया कि आरोपी ने उसे और उनकी शासकीय कर्मचारी पत्नी को फर्जी घूस के केस में फंसाने की धमकी देकर फरवरी 2025 से अब तक करीब 70 लाख रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं, उसने सिमरन सिटी भाठागांव में 3500 वर्गफुट की जमीन भी दान पत्र के जरिए अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली।

घर में रेड करवाने की धमकी देता था

राजेश ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को धमकी देकर कहा कि उनकी पत्नी सारिका के खिलाफ विवेक नाम के व्यक्ति ने भ्रष्टाचार की शिकायत ACB-EOW में की है। पटवारियों के खिलाफ एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। उनकी पत्नी को भी ट्रैप किया जाएगा।

मानसिक तनाव में परिवार

राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी को पैनिक अटैक आता है और लगातार मिल रही धमकियों से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। साथ ही घर पर दलालों को भेजकर परेशान करता है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानिए कौन है हसन आबिदी

हसन आबिदी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। वह खुद की बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ पहुंच होना बताता है। आरोपी हसन के सोशल मीडिया पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी है, जो अब वायरल हो रही है।

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.