Korba: नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंची, तो हुआ तत्काल एक्शन, आम लोगों की क्यों नहीं सुनती सरकार?

raipur-cattle-vehicle-political-cutouts-three-officers-suspended

Korba: नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंची, तो हुआ तत्काल एक्शन, आम लोगों की क्यों नहीं सुनती सरकार?

korba नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंची तो हुआ तत्काल एक्शन आम लोगों की क्यों नहीं सुनती सरकार

मवेशी ढोने वाली गाड़ी में नेताओं के कट आउट ले जाने पर  2 इंजीनियर और 1 इंस्पेक्टर पर गाज, सस्पेंड

raipur cattle vehicle: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां नगर निगम की मवेशी ढोने वाली गाड़ी (काऊ कैचर) में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के कटआउट्स ले जाए जा रहे थे। यह घटना सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उप अभियंताओं और एक स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

काऊ कैचर में नेताओं के कट आउट

जानकारी के अनुसार, राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर नेताओं के कटआउट लगाए जाने थे। ये कटआउट घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में लगने थे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत के बड़े-बड़े कटआउट लगाए जाने थे।

नेताजी की गरिमा को ठेस, तीन अधिकारी सस्पेंड

निगम के केंद्रीय भंडारगृह से इन कटआउट्स को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की थी, लेकिन लापरवाही इतनी हुई कि इन्हें पशु ट्रॉली (काऊ कैचर) में लादकर भेज दिया गया। कटआउट्स के साथ जा रही इस गाड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम पर जमकर चुटकी ली और जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

आयुक्त ने बताई गंभीर लापरवाही

मामले को नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गंभीरता से लिया और इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बताया। उन्होंने अपर आयुक्त को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद उप अभियंता अश्वनी दास, अभय मिंज और स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत से जवाब मांगा गया, लेकिन तीनों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। आयुक्त पाण्डेय ने कहा कि “जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कार्य क्षम्य नहीं है। इस प्रकार की लापरवाही न केवल प्रशासनिक अनुशासन के खिलाफ है, बल्कि शासन की छवि पर भी नकारात्मक असर डालती है।”

सभी कर्मचारियों को चेतावनी

नतीजतन, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी कोई गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नगर निगम में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई को लेकर जनता ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है—कुछ लोगों ने इसे सही बताया, तो कुछ ने इसे अति-प्रतिक्रिया करार दिया। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब के सीएम भगवंत मान की लगातार अनुपस्थिति के बाद मानसा की अदालत ने सख्त चेतावनी दी है। अगली पेशी पर न होने की स्थिति में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

बिहार

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

खगड़िया के निवासी पांडव कुमार की दिल्ली में हत्या के मामले में CM सम्राट चौधरी ने दुख जताया और पीड़ित परिवार को ₹8 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।

पेंशनरों के चेहरों पर आई मुस्कान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अकाउंट में ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश

पेंशनरों के चेहरों पर आई मुस्कान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अकाउंट में ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनरों के खातों में 200 करोड़ रुपये ट्रांसफर। 33 लाख हितग्राहियों को मिला लाभ।

Toxic Release Date Postponed:

मनोरंजन

Toxic Release Date Postponed: 'Toxic'फिल्म की रिलीज एक बार फिर टली

The release of Yash's highly anticipated film 'Toxic' has been postponed again due to global distribution and partnership adjustments.

हरिद्वार में एकतरफा प्यार के चलते लड़की के पिता की हत्या

बिहार

हरिद्वार में एकतरफा प्यार के चलते लड़की के पिता की हत्या

हरिद्वार में एक युवक ने एकतरफा प्यार में अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी, उम्मीद में कि इससे वह लड़की से शादी कर सकेगा।