Dhamtari:“मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना", प्रोफेसर ने लगा ली फांसी

female-professor-committed-suicide-by-hanging-herself

Dhamtari:“मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना", प्रोफेसर ने लगा ली फांसी

dhamtari“मम्मी-पापा सॉरी मुझे माफ करना" प्रोफेसर ने लगा ली फांसी

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली। महिला प्रोफेसर का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा - "मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।"

जाने क्या हुआ

यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर की है। 31 वर्षीय महिला प्रोफेसर सुषमा साहू प्रॉपर रायपुर की रहने वाली थी। पिछले कुछ सालों से धमतरी के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रह रही थी। वे नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में केमिस्ट्री की अतिथि प्रोफेसर थी।गर्मी की छुट्टियों के दौरान वो रायपुर चली गई थी। 13 जून को वे अचानक वापस धमतरी लौटी। शाम तक जब उनके घर से कोई आवाज़ नहीं आई, तो आस-पड़ोस के लोगों सुषमा के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। केवल कूलर की आवाज सुनाई दे रही थी।

कमरे में लगाई फांसी

लंबे समय तक जब कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो आसपास के लोगों ने सुषमा के पिता नारायण लाल साहू को फोन कर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने एक पहचान वाले को वहां भेजा। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सुषमा का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद फौरन रुद्री थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सुषमा ने स्पष्ट रूप से आत्महत्या की बात लिखी थी। व्यवहारिक और इंटेलिजेंट थीं महिला प्रोफेसर कॉलेज के स्टाफ और छात्राओं के अनुसार, महिला प्रोफेसर का व्यवहारिक तौर पर बहुत अच्छी थीं और इंटेलिजेंट भी थीं। उनके पढ़ाने का तरीका और विषय पर पकड़ के कारण छात्राएं उन्हें काफी पसंद करती थीं। उन्होंने 16 मई को कॉलेज से छुट्टी ली थी और रायपुर गई थीं।

महिला के पिता है तहसीलदार

सुषमा के पिता नारायण लाल साहू छत्तीसगढ़ प्रशासन में अधिकारी हैं। वे पहले धमतरी जिले में भू-अभिलेख शाखा में नायब तहसीलदार रह चुके हैं और वर्तमान में अभनपुर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।

शादी को लेकर थी परेशान

रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि धमतरी गर्ल्स कॉलेज की अतिथि प्रोफेसर सुषमा साहू कैलाशपति नगर में एक किराए के मकान में अकेली रहती थी। 13 जून को उनके शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम 14 जून की शाम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की गई।पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। यह सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच में शामिल किया गया है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

देश-विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जल गया। हादसे की जांच जारी है।

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।