Chhattisgarh Police Award 2025: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

chhattisgarh-police-award-2025-list

Chhattisgarh Police Award 2025: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

chhattisgarh police award 2025 छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से नवाजा जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से निरीक्षक भुनेश्वर साहू को वीरता पदक मिलेगा।

17 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा के हैं।

वीरता पदक पाने वाले

वीरता पदक पाने वाले

राष्ट्रपति पुलिस पदक

राज्यस्तरीय पदक

भारतीय पुलिस पदक

[caption id="attachment_99765" align="alignnone" width="289"]भारतीय पुलिस पदक भारतीय पुलिस पदक[/caption] भुनेश्वर साहू की वीरता कहानी छत्तीसगढ़ के निरीक्षक भुनेश्वर कुमार साहू को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। साहू को यह सम्मान उनके अदम्य साहस, नक्सल प्रभावित इलाकों में सफल ऑपरेशन और टीम को सुरक्षित कमांड करने के लिए दिया जा रहा है।साहू ने बताया कि 17 जून 2021 को, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के आदेश पर निरीक्षक साहू के नेतृत्व में सर्चिंग पार्टी चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) के लिए रवाना हुई थी। बरसते पानी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए टीम 18 जून की सुबह नक्सलियों के गढ़ में पहुंची। यहां नक्सलियों की टुकड़ी ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बीच खुद और टीम को संभालते हुए नक्सलियों से हमने आत्मसमर्पण करने को कहा। मगर लगातार हो रही फायरिंग के बीच, उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि निरीक्षक साहू अब तक 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। बस्तर रेंज में उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

भोपाल के मानस भवन क्षेत्र में बस्ती हटाने की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश

भोपाल के मानस भवन क्षेत्र में बस्ती हटाने की प्रक्रिया शुरू

भोपाल में मानस भवन के पास स्थित बस्ती को हटाना शुरू किया गया। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और कांग्रेस नेता धरने पर बैठे।

Jharkhand Boy Ishank Sets Record: 7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत!

खेल

Jharkhand Boy Ishank Sets Record: 7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत!

Ishank, a 7-year-old from Jharkhand, India, has set a new record by swimming the 29 km Palk Strait in under 10 hours, breaking earlier records and earning national acclaim.

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

खेल

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

In the 19th IPL season, Chennai Super Kings and Mumbai Indians clash at Chepauk Stadium. Both teams aim for a crucial win after mixed results in earlier games.

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

खेल

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

In IPL 2026, Delhi Capitals defeated Rajasthan Royals by 7 wickets at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium. KL Rahul and Pathum Nissanka led the chase.

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।